एम्बुलेंस चालक की हादसे में गई जान

नागपुर में मरीज को शिफ्ट कराकर वापस लौटते समय दुर्घटना

 

कटनी। मरीजों की जान की सलामती एवं उन्हें सही समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने के लिए सदैव तत्पर रहने वाले एम्बुलेंस चालक किस्सू पुरवार को एक सडक़ दुर्घटना में खुद अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। सिवनी जिले के छपारा के पास बीती रात बस की ठोकर से आजाद चौक गाटरघाट निवासी एम्बुलेंस चालक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि एम्बुलेंस चालक किस्सू पुरवार नागपुर में मरीज को भर्ती कराने के बाद देर रात कटनी वापस लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही बस ने एम्बुलेंस में सीधी ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को छपारा हॉस्पिटल में रखवाया और आज सुबह पोस्टमार्टम के पश्चात कटनी के लिए रवाना किया। जानकारी के मुताबिक आजाद चौक गाटरघाट निवासी किस्सू पुरवार पिछले कई सालों से भारत विकास परिषद की एम्बुलेंस चलाते थे। कटनी से रिफर होने वाले मरीजों को जबलपुर और नागपुर के साथ ही अन्य शहरों में स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराते थे। बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर 12 बजे वह कटनी से मरीज को लेकर नागपुर गया था और नागपुर में भर्ती कराने के बाद रात करीब 10 बजे वापस लौट रहे थे, तभी सिवनी जिले के छपारा के पास बस ने एम्बुलेंस में सीधी ठोकर मार दी। जिससे एम्बुलेंस चालक किस्सू पुरवार की मौके पर ही मौत हो गई। आज सुबह पीएम के बाद उसके शव को कटनी रवाना किया गया।

Next Post

रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर बने छोटे डिवाइडर से टकराकर वाहन हो रहे दुर्घटना का शिकार

Sat Feb 15 , 2025
नवभारत न्यूज रीवा, 15 फरवरी, रीवा शहर के अंदर लगातार सडक़ हादसे हो रहे है. रेलवे ओवर ब्रिज पडऱा में डिवाइडर सडक़ हादसे को आमंत्रण दे रहा है. ऐसा कोई दिन नही जब डिवाइडर से टकराकर वाहन क्षतिग्रस्त न होते हो, रात के अंधेरे में गाडिय़ा डिवाइडर पर चढ़ जाती […]

You May Like