सिंगरौली:जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम झखरावल में 30 वर्षीय शिवप्रसाद साकेत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शिवप्रसाद शराब पीने का आदी था और पिछले करीब तीन वर्षों से गांव की अनारकली साकेत के घर पर रह रहा था।
गुरुवार रात उसका शव अनारकली के घर के आंगन में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए देवसर अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने मौत के कारणों के संबंध में अनभिज्ञता जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
