भानपुरा अपहरण कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

भानपुरा। मंगलवार को भानपुरा पुलिस ने ग्राम नाहरगढ़ के ढाबे पर काम करने वाले बबलू मीणा के अपहरण कांड का खुलासा किया। एडिशनल एसपी हेमलता कुरील और एसडीओपी विजय कुमार यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि शराब के नशे में 50 रुपये को लेकर हुए विवाद के बाद बबलू का अपहरण किया गया। पुलिस ने बबलू को भवानी मंडी खेतकुएं के कमरे से सकुशल बरामद किया। मामले में रणजीत सिंह, देवीसिंह, राकेश और गोपाल को गिरफ्तार किया गया है। दो आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों से मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त हुए। पुलिस टीम को इस सफल कार्रवाई पर नगद पुरस्कार दिया जाएगा। घटना को लेकर मीणा समाज ने न्यायोचित धाराओं में कार्रवाई की मांग की।

Next Post

अमेरिका की सूचना: चाइल्ड पोर्नोग्राफी के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा युवक पकड़या 

Tue Jun 17 , 2025
इंदौर. राज्य साइबर सेल इंदौर ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े व्हाट्सएप ग्रुप का सक्रिय सदस्य रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए नाबालिग बच्चियों के साथ यौन शोषण वाले प्रतिबंधित वीडियो डाउनलोड किए थे. उक्त कार्रवाई अमेरिका स्थित व्हाट्सएप इंक की ओर से मिली […]

You May Like