ग्वालियर: यहां के एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। रतन ज्योति हॉस्पिटल में काम करने वाली 24 वर्षीय महिला कर्मचारी ने पड़ाव थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला कर्मचारी के मुताबिक जब वह अस्पताल में ही थी उसी दौरान अनजान युवक ने पीछे से आकर छेड़छाड़ करते हुए उसे चूम लिया।
महिला कर्मी ने शोर शराबा मचाया तो स्टाफ के लोग आ गए और अश्लील छेड़छाड़ करने वाले को दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी भिंड जिले का रहने वाला हरिओम मिश्रा है जो ग्वालियर के थाटीपुर में रहकर नौकरी करता है। सूचना मिलते ही पड़ाव पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। पीड़िता की शिकायत पर पड़ाव पुलिस ने आरोपी हरिओम मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
