पति पर दूसरी महिला रखने का आरोप

सिंगरौली: सरई थाना क्षेत्र की श्यामवती सिंह गोंड ने कलेक्टर को आवेदन देकर पति पर दूसरी महिला को घर में रखने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। ग्राम पिपरी निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि उसका विवाह पुष्पराज सिंह गोंड से हुआ है। आरोप है कि पति शराब के नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और विवाद करता है। महिला का कहना है कि मारपीट इतनी अधिक की जाती है कि उसे अपनी जान का डर बना रहता है। आरोप है कि पति ने दूसरी महिला को घर में रख लिया और उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। महिला वर्तमान में मायके में रहने को मजबूर है। उसने बताया कि मामले की शिकायत चौकी में भी की गई, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने कलेक्टर से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

डेढ़ किमी से ज्यादा बिजली लाइन की तार चोरी

Wed Sep 23 , 2026
इंदौर:सांवेर के नागपुर गांव में खेतों के बीच से अज्ञात बदमाश 11 केवी बिजली लाइन की करीब 1.575 किलोमीटर लंबी तार चोरी कर ले गए. चोरी गई तार की कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई गई है. सांवेर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है. घटना सुबह […]

You May Like