कर्मचारियों ने बढे हुए महंगाई भत्ते पर जताई खुशी,सीएम का माना आभार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव को मप्र कर्मचारी मंच ने धन्यवाद ज्ञापित किया है. प्रदेश में सातवां वेतनमान प्राप्त कर्मचारियों को पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं छटवां वेतनमान प्राप्त कर्मचारियों को 13 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ देने पर मंच ने प्रसन्नता जताई है.

मप्र कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि प्रदेश सातवां वेतनमान प्राप्त 7:50 लाख कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत एवं 1 जनवरी 2025 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ दिया गया है. पांडे ने बताया कि छठवा वेतनमान प्राप्त कर्मचारियों को 1 जुलाई 2024 से 7 प्रतिशत एवं 1 जनवरी 2025 से 6 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ दिया गया है. महंगाई भत्ते का लाभ एरियर सहित पांच सामान किस्तों में जून 2025 से दिया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश जारी करने के बाद अब प्रदेश के द्वितीय श्रेणी तृतीय श्रेणी चतुर्थ श्रेणी कार्यभारित कर्मचारी आकस्मिक निधि कर्मचारी तदर्थ कर्मचारी स्थाई कर्मी कर्मचारियों को वेतन में हजारों रुपए से ज्यादा का लाभ मई माह के वेतन साथ प्राप्त होने लगेगा.

सीएम को धन्यवाद ज्ञापित करने वाले कर्मचारी नेताओं में अशोक पांडे सुनील पाठक शिव प्रसाद सांगुले हरि सिंह गुर्जर लव प्रकाश पाराशर सत्येंद्र पांडे चांद सिंह जगदीश शर्मा भूपेंद्र पांडे श्यामलाल विश्वकर्मा अमर अहिरे कमलेश गोरे सहित शामिल रहे.

Next Post

‘पहलगाम हमला पाकिस्तान की टकराव की पहली हरकत, भारत सिर्फ दे रहा है माकूल जवाब’

Thu May 8 , 2025
नयी दिल्ली 08 मई (वार्ता) भारत ने विश्व समुदाय से गुरुवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल का बर्बर आतंकवादी हमला पाकिस्तान की उकसावे वाली पहली कार्रवाई थी और भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर, उसकी ‘नपीतुली, संतुलित, समानुपातिक एवं गैर-भड़काऊ’ कार्रवाई है, जिसमें केवल आतंकवादी ठिकानों को […]

You May Like