मैहर जिले के बंशीपुर में चाचा ने किया जानलेवा हमला, भतीजे की मौत

सतना: मैहर जिले के बंशीपुर अमिलिया गांव में शनिवार की सुबह 11 बजे किसी बात को लेकर चाचा ने भतीजे आशिक रावत पर कुल्हाड़ी से जान लेवा हमला कर दिया, जिससे भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद परिजन मैहर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने इलाज के बाद सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
सतना जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है, मृतक के परिजनों ने बताया कि आशिक का अपने चाचा लाली कोल से जमीनी विवाद था। जिसके चलते लाली एवं उसका परिवार रंजिश मानता था। बताया इसी रंजिश के चलते शनिवार की सुबह फिर विवाद गहरा गया और चाचा लाली एवं बेटे पवन ने उसपर कुल्हाड़ी से जान लेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।

वही खेत में बने इंदारा में फेक दिया था। थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि किसी बाद को लेकर दोनों पक्षों में विवाद के बाद घायल को मैहर अस्पताल लाया गया। जहां से सतना अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। मैहर थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद आरोपी को पकडऩे के लिए मौके पर छापे मारी की मगर आरोपी फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है।

Next Post

एक्सिओम-4 मिशन में इसरो करेगा सात माइक्रोग्रैविटी प्रयोग

Sun Jun 8 , 2025
चेन्नई, 08 जून (वार्ता) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आगामी एक्सिओम-4 एक्सिओम इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) मिशन के दौरान सात माइक्रोग्रैविटी अनुसंधान प्रयोग करेगा। मिशन का संचालन भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन सुभांशु शुक्ला करेंगे। यह मिशन 10 जून को सुबह 612 बजे फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर […]

You May Like

Play sound