ईद पर बदली व्यवस्था, इंदौर-उज्जैन और राजगढ़ की बसें नहीं जाएंगी नादरा बस स्टेंड 

भोपाल। ईद-उल-फितर पर कल भोपाल में ईदगाह में होने वाली भीड़ को देखते हुए सुबह 06:00 बजे से 11:00 बजे तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इंदौर-उज्जैन और राजगढ़ (ब्यावरा) से आने वाली बसें लालघाटी से नादरा बस स्टैंड की ओर नहीं जा सकेंगी। इन बसों का अंतिम पड़ाव हलालपुर बस स्टैंड होगा। रेतघाट से मोती मस्जिद, सदर मंजिल-रॉयल मार्केट की ओर बीसीएलएल बसें और सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। लालघाटी कोहेफिजा से इमामी गेट, पीरगेट की ओर बीसीएलएल बसें और सामान्य यातायात परिवर्तित रहेगा। नादरा बस स्टैंड से भोपाल टॉकीज होकर रॉयल मार्केट की ओर बीसीएलएल, मध्यम और बड़ी बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.

सभी प्रकार के लोक परिवहन, मालवाहक, भारी, व्यावसायिक और अनुमति प्राप्त वाहनों का ईदगाह की ओर आने वाले मार्गों पर उपरोक्त समय में आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा.

किसी भी असुविधा के मामले में, नागरिक यातायात दूरभाष नंबर 0755-2677340, 2443850 पर संपर्क कर सकते हैं या व्हाट्सएप नंबर 7587602055 पर सूचित कर सकते हैं।

Next Post

सरल अंग्रेजी भी नहीं समझ सके गुना के सीएमएचओ, हाईकोर्ट ने पूछा कैसे की पढ़ाई

Sun Mar 30 , 2025
ग्वालियर। सरकार के एक बड़े अफसर सरल सी अंग्रेजी भी नहीं समझ सके। इस पर उन्हें हाईकोर्ट में पेश होना पड़ा। कोर्ट ने उनसे पूछा कि आपने पढ़ाई किस माध्यम से की! गुना के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के साथ यह वाकया हुआ। उन्होंने कोर्ट को […]

You May Like