बोलेरो खाई में गिरी, चालक की मौत

रीवा/हनुमना।मऊगंज जिले के हनुमान थाना क्षेत्र के पिपराही घाटी में शनिवार को अपरान्ह 3 बजे के करीब सीधी से बारात छोडक़र वापस लौट रहे बोलेरो को किसी अज्ञात वाहन के टक्कर मार दी. जिससे बोलेरो गहरी खाई में गिर गया, वहीं चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई.

वाहन क्रमांक एमपी 17 सी ए/1904 का चालक 32 वर्षीय रजनीश कुमार सेन बारात सीधी पहुंचाकर वापस अपने घर ग्राम घोघम चौराहा लौट रहा था की गोलाहथा देवी मंदिर से तकरीबन 3 किलो मीटर दूरी पर किसी अज्ञात वाहन ने तकरीबन 3:00 बजे टक्कर मार दिया. जिससे बोलेरो जहां गहरी खाई में जाकर गिरी. वही घटनास्थल पर ही चालक रजनीश कुमार सेन पिता रंगलाल सेन 32 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. सूचना लगते ही इस पास गांव के लोगों ने पहुंचकर जहां बढ़ाने का प्रयास किया वहीं पुलिस को सूचना दी लेकिन तब तक वह चालक की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पंचनामा तैयार कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया.

Next Post

सिंगरौली महोत्सव की रंगारंग शुरुआत में कलाकारों ने दर्शकों का दिल जीता 

Sat May 24 , 2025
सिंगरौली। 17वें सिंगरौली महोत्सव का शुभारंभ आज दिन शनिवार की शाम गणेश वंदना के साथ पंचायत राज्य मंत्री राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और विधायक रामनिवास शाह ने दीप प्रज्वलित कर किया। जहां वॉलीवुड के मशहूर कलाकारों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। कार्यक्रम को लेकर राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम […]

You May Like