इंदौर:हीरानगर क्षेत्र में पिता के सामने उसके 8 साल के बेटे की हत्या के बाद सोमवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने गौरी नगर चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी, नशे के कारोबार पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की. पुलिस ने अब तक कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.जानकारी के अनुसार रविवार शाम जाम नगर में सुरेन्द्र साहू पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी.
घटना के दौरान उसका बेटा भी मौके पर मौजूद था. प्रारंभिक जांच में विवेक सहित अन्य साथियों के नाम सामने आए हैं. पुलिस के मुताबिक वारदात में 6 आरोपी शामिल हैं, जिनमें 3 बालिग और 3 नाबालिग हैं. देर रात तक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया है. घटना के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजन और रहवासी आक्रोशित हो गए और गौरी नगर चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया.
लोगों का आरोप था कि क्षेत्र में नशे का कारोबार बढ़ रहा है, जिससे अपराध भी बढ़ रहे हैं. उन्होंने ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. विवाद की शुरुआत मामूली बात से हुई थी. बताया गया कि चौराहे पर खड़े युवकों ने सुरेन्द्र से बाइक का स्टैंड ठीक करने को कहा, जिस पर कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और अपने साथियों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया.
मौके पर पहुंचीं एसीपी रूबीना मिजवानी ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर शांत कराया और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ. पुलिस को घटनास्थल से कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है. मामले में थाना प्रभारी सुशील पटेल का कहना है कि प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है, जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
