
दतिया। राहुल गांधी पर दर्ज हुई एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने संघ कार्यालय का घेराव किया। दतिया के मुडियन कुआं स्थित संघ कार्यालय का घेराव किया गया।
कांग्रेसजन पुलिस का सुरक्षा घेरा और बेरीकैटिंग पार नहीं कर सके। युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रवेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व मे यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
