सीधी में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सीधी। जिले में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर चारों ओर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। जय माता दी के जयकारों के बीच शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। मां चंद्रिका घोघरा देवी, अष्टभुजी गोतरा, झदवा देवी चुरहट और फूलमती देवी मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।
नवरात्रि के पहले दिन भक्तों ने मां शैलपुत्री की आराधना की, वहीं दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जा रही है। आकर्षक पूजा पंडालों, आरती और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरा जिला माता रानी की भक्ति में सराबोर है।

Next Post

अंतरराज्यीय बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर ऑटो का कब्जा, यातायात व्यवस्था बेपटरी

Mon Oct 12 , 2026
सिंगरौली :अंतरराज्यीय बस स्टैंड बैढ़न के मुख्य प्रवेश द्वार पर मल्हार पार्क की ओर जाने वाली सड़क पर ऑटो चालकों का बेजा कब्जा यातायात व्यवस्था के लिए मुसीबत बन गया है। आज रविवार को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मुख्य द्वार के सामने दर्जनभर ऑटो बेतरतीब तरीके […]

You May Like