कृषि भूमि से सडक़ निकालने पर जवाब-तलब, खन्ना बिल्डर्स सहित अन्य को नोटिस जारी

जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस विनय सराफ की एकलपीठ ने कृषि भूमि से सडक़ निकालने के आरोप पर जवाब-तलब किया है। इस संबंध में न्यायालय ने राज्य शासन, राजस्व विभाग, कलेक्टर जबलपुर, खन्ना बिल्डर्स, सतपुड़ा इन्फ्राकाम, पूर्व तहसीलदार विवेक त्रिपाठी सहित 12 अनावेदकों को नोटिस जारी किये हैं। मामले की अगली सुनवाई 22 जून को नियत की गई है।

याचिकाकर्ता शक्ति नगर निवासी विनोद कुमार चाटे व शांति नगर निवासी अधिवक्ता वंदना श्रोती की ओर से अधिवक्ता पुनीत श्रोती ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि जबलपुर के दो बिल्डरों और एक पूर्व तहसीलदार ने खेती की जमीन पर सडक़ बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। खेती की करीब ढाई एकड़ जमीन नयागांव में स्थित है, जिसका अभी तक डायवर्सन नहीं हुआ है।

जमीन के एक हिस्से पर अवैध रूप से कब्जा किया और वहां पर 15 मीटर चौड़ी सडक़ बना दी गई है। इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को बार-बार शिकायतें देने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर यह याचिका दायर की गई। सुनवाई पश्चात् न्यायालय ने अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

Next Post

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ द्वारा अजय, महेंद्र का किया गया स्वागत

Fri May 8 , 2026
जबलपुर:शहर जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष राजेन्द्र रज्जू सराफ के हनुमानताल स्थित निवास पर मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव , समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह चौहान का आगमन हुआ। इस अवसर पर […]

You May Like