जबलपुर:शहर जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष राजेन्द्र रज्जू सराफ के हनुमानताल स्थित निवास पर मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव , समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह चौहान का आगमन हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष पूर्व विधायक संजय यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चौधरी, उत्तर मध्य के पूर्व विधायक विनय सक्सेना विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आगमन पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ द्वारा एवं राजेन्द्र रज्जू सराफ एवं राखी सराफ द्वारा अतिथियों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस मौके पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनोज नामदेव, नगर निगम उपनेता प्रतिपक्ष गुड्डू नबी, पार्षद अख्तर अंसारी, कहकशा अंजुम, फहिम खान, सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के केशव प्रसाद चौरसिया, निर्मल चंद जैन, गुरु प्रसाद निखारा, ओमप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश जायसवाल, शिवमंगल यादव, मदन मोहन राय, पवन सोनी, श्याम सोलंकी, अशोक यादव, विष्णु विनोदिया, सहित सैकड़ों की संख्या में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के वंशज उपस्थित रहे।
