
ग्वालियर। भाजपा महिला मोर्चा ग्वालियर महानगर का केंद्रीय बजट 2026 आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत को लेकर प्रबुद्ध महिला सम्मेलन 9 फरवरी को दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार ग्वालियर में आयोजित होगा। प्रबुद्ध महिला सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्वनी परांजपे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की सभी मंडलों में बैठकें आयोजित हुई। इन बैठकों में कार्यक्रम को भव्य और प्रभावी बनाने के लिए योजना बनाई गई। वहीं महिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। इसी सिलसिले में कोटेश्वर मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष कृतिज्ञा राजावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अतिथि के रूप में गीता सिकरवार, मीना चौहान उपस्थित थी। संत रविदास मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष सुनीता गोंड की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में अतिथि के रूप में डाॅ. अंजली रायजादा, शशि जोशी, सुनीता शर्मा शामिल हुई। वीर दुर्गादास मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष प्रेमलता तोमर की अध्यक्षता में हुई।
