दतिया उपचुनाव हार के बाद भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फैसला, जिला इकाई तत्काल प्रभाव से भंग

भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर तथा उपचुनाव परिणामों की समीक्षा के लिए गठित समिति की अनुशंसा के आधार पर भाजपा की जिला दतिया की वर्तमान संगठनात्मक संरचना को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति, सभी मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प और विभागों सहित जिले की समस्त संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है। माना जा रहा है कि उपचुनाव में मिली हार के बाद संगठन में व्यापक बदलाव और नई टीम के गठन की तैयारी के तहत यह निर्णय लिया गया है। जल्द ही नई जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

Next Post

भाजपा के लिए आदिवासी समाज केवल वोट बैंक-गहलोत

Tue Aug 4 , 2026
जयपुर, 04 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बांसवाड़ा जिले में मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने से इनकार कर देने से इस बात में अब कोई शक नहीं रह गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और […]

You May Like