ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार सगे भाइयों को कुचला, मौत

उज्जैन। बाइक सवार 2 भाईयों की ट्रैक्टर ने कुचल दिया। अस्पताल लाने पर एक को मृत घोषित कर दिया गया दूसरे ने उपचार के कुछ घंटे बाद अंतिम सांस ली। दुर्घटना में होता भी गंभीर घायल हुआ है। दोनों मृतक भाइयों का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह कराया गया।

तराना तहसील के ग्राम बरंडवा में रहने वाले 2 भाई पीरूलाल पिता अमराजी मथौलिया 80 साल और भागीरथ मथौलिया 72 साल उज्जैन नागझिरी में रहने वाले रिश्तेदार के यहां आयोजित गोद भराई के कार्यक्रम में शामिल होने के लिये पोते अभिषेक पिता रामस्वरूप के साथ बाइक से आ रहे थे। विजयागंज मंडी क्षेत्र के ग्राम मुंडला से गुजरते समय अचानक ट्रैक्टर चालक ने रफ्तार से स्टेरिंग घूमा कर मोडऩे का प्रयास किया। तीनों बाइक सवार ट्रैक्टर की चपेट में आ गये। उन्होंने चरक अस्पताल लाया गया, लेकिन एक भाई पीरूलाल की मौत हो चुकी थी। दूसरे भाई भागीरथ और भतीजे अभिषेक की हालत गंभीर होने पर चरक अस्पताल पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिये निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां कुछ घंटे बाद भागीरथ ने भी दम तोड़ दिया। अभिषेक का उपचार चल रहा है। 2 भाइयों की मौत से पूरे परिवार के साथ गांव में गम का माहौल फैल गया। शुक्रवार को पीरूलाल का कोतवाली पुलिस चौकी और भागीरथ का माधवनगर थाना पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर परिवार अस्पताल पहुंच गया था। दोनों की मौत के बाद मृतक पीरूलाल के पुत्र रामस्वरूप ने बताया कि पिता और चाचा हमेशा साथ रहते थे। उनमें भाईचारे के साथ दोस्ताना रिश्ता था। रिश्तेदारी में साथ आते जाते थे। पिता पीरूलाल किसानी करते थे। चाचा बिजली विभाग में लाइनमेन के पद से रिटायर्ड थे। दोनों का एक साथ निधन हो गया। रामस्वरूप ने बताया कि पुत्र अभिषेक की हालत डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताई है।

Next Post

कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतना आसान नहीं : नीरज चोपड़ा

Fri Jun 19 , 2026
दोहा, 19 जून (वार्ता) भारतीय जैवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा का मानना है कि इस साल के कॉमनवेल्थ गेम्स में ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसी कड़ी चुनौती मिल सकती है। वह शुक्रवार को कतर में दोहा डायमंड लीग 2026 से अपने सीजन की शुरुआत करेंगे। टोक्यो 2020 चैंपियन को उम्मीद […]

You May Like