
सिंगरौली । आंनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन एटक म.प्र. के बैनर तले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ने आज बुधवार को दो सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य सचिव म.प्र. शासन ने आयुक्त महिला एवं बाल विकास के साथ-साथ प्रमुख सचिव म.प्र. शासन महिला एवं बाल विकास विभाग के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपा । इस दौरान कॉमरेड संजय नामदेव भी मौजू रहे। ज्ञापन में आंनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को 17 जून 2019 से 1500 रूपये एवं सहायिकाओं को 750रूपये एवं मिनी कार्यकर्ताओं को 1250 रूपये की दर से भुगतान दिनांक तक एरियर्स दिया जाए और मानदेय की बढ़ोत्तरी की जाये। साथ ही आंनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को सेवानिवृत्त के बाद ग्रेच्युटी एक्ट 1972 के तहत ग्रेच्युटी का भुगतान किया जाये। इस दौरान जिलाध्यक्ष रेखा तिवारी, सचिव सीमा , आरती गुप्ता, केशकली पटेल, लीलावती, सुगनी सिंह, राजमति समेत अन्य कार्यकर्ताएं मौजूद रहे।
