जबलपुर: गढ़ा निवासी युवक से सगाई के दहेज लोभियों ने दहेज में थार एवं 11 लाख रूपये नगद की डिमांड कर दी मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर दहेज अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस ने बताया कि 28 वर्षिय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जनवरी 2025 में उसके घर हीरालाल सोनी, अमित सोनी, प्रीति सोनी अपने लड़के अनमोल सोनी का रिश्ता लेकर आये थे जहां दोनों परिवार के बीच बात हुई अनमोल ने उसे बताया कि पुणे में आईटी कम्पनी में काम करता है।
मार्च 2025 में दोनों परिवारों की सहमति से हमारी शादी 24 नवम्बर 25 को होना तय हुई शादी तय होते समय अनमोल एवं अनमोल के परिवार वाले दहेज की मांग नहीं किये थे, 5 मई 25 को उसकी और अनमोल की सगाई होटल युवराज में दोनों परिवार की उपस्थिति में हुई थी होटल का पूरा खर्च 1 लाख 53 हजार रूपये और परिजनों द्वारा दिया गया था।
सगाई में लड़के के लिये सोने की अंगूठी 65 हजार रूपये अनमोल एवं अनमोल के परिजनों को दिये गये, सगाई के कुछ दिन बाद अनमोल सोनी के नाना हीरालाल सोनी का उसके पिता के पास फोन आया जिन्होने कहा कि उन्हेें विवाह के संबंध में कुछ चर्चा करना है जिन्होने उसके पिता को मिलने बुलाया। बोले कि अनमोल केा दहेज में महिन्द्रा थार गाड़ी व 11 लाख रूपये नगद, गृहस्थी का सामान चाहिये, उसके पिता ने कहा इतनी उनकी क्षमता नही है। तो अनमोल एवं अनमोल के परिजनों ने शादी करने से इंकार कर दिया है।
