नवरात्र की तैयारियां तेज, मूर्तिकारों ने देवी प्रतिमाओं को दिया अंतिम रूप

अशरफ अली

भोपाल: राजधानी में भक्ति और उत्साह का माहौल बनने लगा है। सोमवार से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होने जा रहा है, जिसके पहले देवी पंडालों और प्रतिमाओं की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शहर के हबीबगंज, अयोध्या बायपास, करोंद समेत कई इलाकों में मूर्तिकार दिन-रात मेहनत कर माता दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। रंग-रोगन और अलंकरण का काम तेजी से चल रहा है।

इधर, बड़े पूजा पंडालों में सजावट और प्रकाश व्यवस्था का कार्य भी जोर-शोर से किया जा रहा है। आयोजक समितियां श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंडालों में आकर्षक लाइटिंग, मंच सज्जा और सुरक्षा इंतजाम कर रही हैं। नवरात्र महोत्सव के दौरान शहर के प्रमुख स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, गरबा और देवी भजनों की धुन से वातावरण भक्तिमय होगा।

Next Post

संगोष्ठी ने युवाओं में जागृत की नई सोच

Sat Sep 20 , 2025
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश एवं प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने हुजूर विधानसभा में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा की पहल पर […]

You May Like