रामजानकी ट्रस्ट की 107 बीघा भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई

ग्वालियर। सोमवार को प्रभारी कलेक्टर कुमार सत्यम के निर्देश पर गई जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने विकासखंड घाटीगांव के अंतर्गत झांकरी ग्राम में बड़ी कार्रवाई कर श्री रामजानकी ट्रस्ट रानी घाटी मंदिर की 107 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

एसडीएम भितरवार राजीव समाधिया के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए लोगों को बेदखल कर मंदिर की जमीन का विधिवत कब्जा मंदिर के पुजारी कमलानंद महाराज को सौंपा गया। अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि की अनुमानित बाजार कीमत 11 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग एवं पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर कब्जा दिलाने की प्रक्रिया पूरी की गई। मंदिर के पुजारी द्वारा भूमि की सीमाओं पर मुड्डियां गड़वाकर भूमि का कब्जा प्राप्त किया गया। जानकारी के अनुसार लगभग 35 अतिक्रमणकारी पिछले 25 से 30 वर्षों से इस भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए थे। यह कार्रवाई एसडीएम भितरवार राजीव समाधिया, एसडीओपी जितेन्द्र नगाइच, तहसीलदार रुचि अग्रवाल, नायब तहसीलदार पूजा मावई, थाना प्रभारी भितरवार एवं चीनोर सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा पुलिस बल की उपस्थिति में हुई।

Next Post

फीबा 3x3 वर्ल्ड कप में लातविया और अमेरिका बने चैंपियन

Mon Jun 8 , 2026
वारसॉ, 08 जून (वार्ता) लातविया और अमेरिका की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फीबा 3×3 वर्ल्ड कप में क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जीते। लातविया ने रविवार को पुरुषों के फाइनल में जर्मनी को 20-15 से हराकर अपना पहला 3×3 वर्ल्ड कप खिताब जीता। इस जीत के […]

You May Like