जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर

जबलपुर। रिछाई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पारले बिस्किट फैक्ट्री में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और काले धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। ज्वलनशील सामग्री, पैकेजिंग मैटेरियल और खाद्य तेल के कारण आग तेजी से फैली। सूचना पर नगर निगम और औद्योगिक क्षेत्र की दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। एहतियातन सभी कर्मचारियों और मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और औद्योगिक क्षेत्र के अधिकारी मौके पर हैं। आग का कारण स्पष्ट नहीं है, शॉर्ट सर्किट की आशंका है। नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद होगा।

Next Post

सिवनी होते हुए बरगी के पिपरिया पहुंचा जंगली हाथी,ग्रामीणों में दहशत 

Mon Oct 19 , 2026
जबलपुर। बरगी के पिपरिया टोलाहार गांव में जंगली हाथी की मौजूदगी से गांव के लोगों में अच्छी खासी दहशत व्याप्त हो चुकी है। बीती रात से क्षेत्र में बड़े दांत वाले जंगली हाथी को खेतों के पास देख ग्रामीणों का समूह सकते में आ गया था और उन्होंने तत्काल पुलिस […]

You May Like