अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर को दिखी गंदगी

सीहोर. जिला अस्पताल का निरीक्षण करने कलेक्टर बालागुरू के गुरुवार को पहुंचे. इस दौरान उन्हें सफाई व्यवस्था बदहाल दिखी तो नाराजगी जताई. सीएस को निर्देश दिए और कहा कि वह अस्पताल का दौरा रोज करें और स्वच्छता की निगरानी करते रहे.

कहने को तो यह औचक निरीक्षण था, लेकिन उनके आने की खबर शायद पहले ही अस्पताल में फैल चुकी थी. यही कारण है कि अस्पताल में सभी डॉक्टर मुस्तैदी से मरीजों को देख रहे थे. वार्डबाय भी मरीजों की स्ट्रेचर खुद धकाकर वार्डों में ले जा रहे थे. इसके अलावा बार- बार ओपीडी में रगड़ रगड़कर पोछा भी लगाया जा रहा था.इसके अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर डेहरिया भी अस्पताल में पहुंच गए थे. कलेक्टर के आते ही सभी चौकन्ने हो गए. कलेक्टर ने पंजीयन कक्ष, ओपीडी, सोनोग्राफी और दवा वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया. इस मौके पर उन्होंने अस्पताल के नए भवन में ओपीडी शुरू करने के आदेश दिए. उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए ऑन लाइन पंजीयन और पर्ची प्रक्रिया को और बेहतर बनाया जाए. इसके अलावा जरुरत पडऩे पर काउंटर की संख्या भी बढ़ाई जाए.

कलेक्टर ने नए भवन में संचालित हो रहे मेटरनिटी वार्ड का भी जायजा लिया. यहां मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में आवश्यक जानकारी हासिल की और सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए. इसके अलावा उन्होंने ट्रामा सेंटर और स्टोर रूम का भी जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल में जगह- जगह गंदगी देख उन्होंने खिन्नता भी जताई और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए.

नर्सिंग आफिसर की नहीं सुनी शिकायत

बताया जाता है कि कलेक्टर द्वारा किए जा रहे निरीक्षण के दौरान नर्सिंग आफिसर अपनी शिकायत लेकर उनके पास पहुंचीं थी, लेकिन उन्होंने पर्सनल बात करने से मना कर दिया. सूत्रों की मानें तो पिछले एक पखवाड़े से आउटसोर्स कर्मी द्वारा लेब टेक्निशियन का काम किए जाने को लेकर नर्सिंग स्टाफ आक्रोशित है तथा कई बार सिविल सर्जन को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन उनके द्वारा आउट सोस कर्मचारी को नहीं हटाया गया है जिससे वह आक्रोशित हैं.

Next Post

सड़क हादसे में दो युवकों ने गवाई जान

Thu Mar 27 , 2025
आरटीओ कार्यालय के पास डंपर ने बाइक को मारा टक्कर छिंदवाड़ा. बुधवार की देर रात आरटीओ कार्यालय के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दिया. इस दुघर्टना में बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे युवक ने उपचार के दौरान […]

You May Like