
आरटीओ कार्यालय के पास डंपर ने बाइक को मारा टक्कर
छिंदवाड़ा. बुधवार की देर रात आरटीओ कार्यालय के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दिया. इस दुघर्टना में बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पातालेश्वर निवासी विजय रावत 19 वर्ष अपने दोस्त सौरभ इरपाची 18 वर्ष के साथ किसी काम से ग्राम मोठार गए हुए थे. रात 9 बजे जब दोनों युवक बाइक से अपने घर पातालेश्वर की ओर लौट रहे थे तब रास्ते में आरटीओ कार्यालय के पास मोठार रोड पर सामने की ओर से आ रहे डंपर एमएच 40 सीडी 6502 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि विजय रावत की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं सौरभ इरपाची गंभीर रूप से घायल हो गया. उक्त घटना की सूचना मिलने पर एम्बूलेंस घटना स्थल पर पहुंची और घायल सौरभ इरपाची को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया जहां उपचार के दौरान सौरभ इरपाची ने भी दम तोड़ दिया. दुघर्टना के बाद डंपर चालक घटना स्थल पर ही डंपर छोड़कर वहां से भाग निकला. पुलिस डंपर को जब्त कर कर लिया और मामले को जांच में ले लिया है.
