चौकी जबलपुर नाका पुलिस की कार्रवाही:-लंबे समय से फरार तीन आरोपी गिरफ्तार

दमोह।पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी व अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है.इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी के नेतृत्व में चौकी जबलपुर नाका पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की.

विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने थाना दमोह देहात के अपराध क्रमांक 241/2026 में लगभग 02 माह से फरार आरोपी, अपराध क्रमांक 312/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में फरार आरोपी तथा अपराध क्रमांक 212/2026 में लगभग 04 माह से फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार सभी आरोपियों की वैधानिक कार्रवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. प्रकरणों में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है.इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रियंका पटेल, एएसआई अक्षेन्द्रनाथ, प्रधान आरक्षक सुमन सचिन नामदेव,गणेश, जालम, नंदलाल, आरक्षक रूपेश यादव , आरक्षक गौरव ,आरक्षक हेमराज, आरक्षक प्रताप , आरक्षक सुरेंद्र , आरक्षक आशीष तथा सैनिक 56, सैनिक 100 व सैनिक 127 की सराहनीय भूमिका रही.

Next Post

जनपद अध्यक्ष रीवा के खिलाफ सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का खोला मोर्चा

Tue Jun 30 , 2026
रीवा, रीवा जनपद पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ सदस्यों ने आखिरकार मोर्चा खोल ही दिया. पिछले एक वर्ष से सदस्यों की नाराजगी अध्यक्ष को लेकर चल रही थी. अविश्वास प्रस्ताव दिया गया था जिस पर एडीएम के समक्ष मंगलवार को सदस्यों ने अपने बयान दर्ज कराये. जनपद पंचायत रीवा के जनपद […]

You May Like