नशा मुक्त होली अभियान शुरू : नशा मुक्त होकर आनंद युक्त मनाएं होली, रंगों में घोले खुशियां

ग्वालियर: रंगों और प्रेम के महापर्व होली को इस वर्ष भी नशा मुक्त और आनंदयुक्त बनाने के उद्देश्य से शहर में व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। ‘नशा मुक्त होली अभियान’ के तहत विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने टोली बनाकर सोशल मीडिया, मोहल्लों और व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। इस अभियान का उद्देश्य है होली को उल्लास, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया जाए, न कि नशे के दुष्प्रभाव के साथ।
इन्होंने दिया संदेश
भारतीय संस्कृति आध्यात्मिक प्रधान है। होली सामाजिक समरसता और रंगों का आनंददायक त्योहार है। होली बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इसलिए भक्त प्रहलाद को याद करते हुए अपनी कमियों को दूर कर नशा मुक्त होली मनाकर जीवन की नए सिरे से शुरुआत करें और भाईचारे को बढ़ावा दें।
-उमाशंकर पचौरी, शिक्षाविद्
होली उत्साह और भाईचारे का त्योहार है। कुछ युवक नशे में वाहन चलाकर स्वयं और दूसरों के जीवन को खतरे में डालते हैं। नशे से दूर रहकर होली को हर्षाेल्लास के साथ मनाएं।
-अरविंद सक्सेना, आईजी
होली पर कुछ अति उत्साही युवक नशा कर वाहन चलाते हैं, जो दूसरों के जीवन को भी खतरे में डालते हैं। शहर को नशा मुक्त बनाने की इस पहल को सभी लोग सार्थक बनाएं।
-डॉ.दिनेश उदैनिया, विभागाध्यक्ष न्यूरोलॉजी

Next Post

जेएनयू हिंसा मामले में 14 छात्रों को मिली बड़ी राहत, पटियाला हाउस कोर्ट ने दी जमानत, अदालत ने कहा- ‘छात्र पेशेवर या आदतन अपराधी नहीं हैं’

Fri Feb 27 , 2026
नई दिल्ली | जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के ‘लॉन्ग मार्च’ के दौरान हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार 14 छात्रों को पटियाला हाउस कोर्ट से शुक्रवार को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली पुलिस ने जांच का हवाला देते हुए सभी छात्रों को न्यायिक हिरासत में भेजने की पुरजोर मांग की […]

You May Like