
नरसिंहपुर। गोटेगाँव पुलिस द्वारा अबैध शराब का परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने आरोपियों के पास से सेकड़ो लीटर देशी एवं विदेशी शराब जप्त की।
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध ऑपरेशन ईगल क्लाव चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए, अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है।
इसी संदर्भ में गोटेगाँव पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि पडोसी जिले से कुछ लोग भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर आ रहे है, सूचना मिलते ही तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना गोटेगांव पुलिस टीम द्वारा प्रभावी नाकेबंदी की गई, पुलिस को देख आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस द्वारा आरोपियों का पीछा कर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों में पहला आरोपी अनिल ठाकुर जो की झौतेश्वर का निवासी है, वहीं दूसरा आरोपी महेन्द्र ठाकुर निवासी धूमा को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 350 पाव देशी, तथा 235 पाव अंग्रेजी शराब जिसकी कीमत लगभग 75 हजार रूपये बताई जा रही है, साथ ही एक बोलेरो वाहन कीमत लगभग 10 लाख रूपये जप्त की। दोनों आ रोपियों को रविवार 3 बजे वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां न्यायलय ने दोनों को जेल भेज दिया।
