भैंस चोरी की रंजिश में 10 लोगों का हमला, एक लापता, 4 घायल, एक की 5 उंगलियां कटीं

छतरपुर। छतरपुर जिले के बरेठी गाँव में भैंस चोरी की पुरानी रंजिश को लेकर देर रात 10 नामजद आरोपियों ने जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने पहले भगवान सिंह परवा की कार को ट्रैक्टर से टक्कर मारी। जब रणवीर, रोशन और अन्य लोग उन्हें बचाने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन पर बका और कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियारों से वार कर दिया।

इस जघन्य हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें अनरत सिंह की दोनों हाथों की पांच उंगलियां कट गईं। हमलावर, घटना को अंजाम देने के बाद भगवान सिंह को अपने साथ अगवा कर मौके से फ़रार हो गए। घायलों को गंभीर हालत में ज़िला अस्पताल रेफर किया गया है।

घायल रणधीर सिंह ने बताया कि यह हमला तीन साल पुरानी शिकायत की रंजिश के चलते हुआ।

बमीठा थाना पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और लापता भगवान सिंह की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। हालांकि, घायलों ने पुलिस पर पहले भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाया है।

Next Post

नोटबुक निकालने की सज़ा टीचर ने 7वीं के छात्र को इतना पीटा कि टूट गई कंधे की हड्डी

Sun Nov 9 , 2025
छतरपुर। छतरपुर के एक निजी स्कूल में शिक्षक की बेरहमी का मामला सामने आया है। यहां सातवीं कक्षा के 12 वर्षीय छात्र को केवल इसलिए बुरी तरह पीटा गया, क्योंकि उसने हिंदी की क्लास में गलती से दूसरे विषय की कॉपी निकाल ली थी। इस पिटाई के कारण छात्र के […]

You May Like