ग्वालियर: खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उड़नदस्ते दल द्वारा जिले में स्थापित जांच नाकों लक्ष्मणगढ़ पुल, सुसेरा, निरावली, शनिचरा पर खनिज परिवहन की देर रात में जांच की गई। जाँच के दौरान खनिज गिट्टी एवं रेत का अवैध परिवहन करते हुए 4 वाहन जब्त किए गए। 4 वाहनों में एक ट्रौला, एक डम्फर एवं 2 ट्रेक्टर ट्रॉली शामिल हैं।
खनिज विभाग द्वारा की गई जाँच में विभाग द्वारा जब्त वाहनों को संबंधित थानों में अभिरक्षा के लिये रखा गया है। जब्त वाहनों पर विभागीय स्तर पर अर्थदण्ड की कार्रवाई की जा रही है। जांच दल में सहायक खनिज अधिकारी के साथ उड़नदस्ते के सदस्य सुनील राणा, हृदेश जाट एवं हेमंत शर्मा शामिल थे।
Next Post
एमएसएमई दिवस पर सीएम डॉ यादव ने उद्यमियों को दी बधाई, फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को दी श्रद्धांजलि
Sat Jun 27 , 2026
भोपाल: अंतरराष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के उद्यमियों, स्टार्टअप्स, कारीगरों और श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके परिश्रम, नवाचार और उद्यमशीलता से मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर […]

You May Like
-
5 months ago
संकट के समय संयम ही सबसे बड़ी ताकत