‘सरके चुनर’ विवाद पर संजय दत्त ने महिला आयोग से मांगी माफी; बोले- आपत्तिजनक शब्दों की नहीं थी जानकारी

राष्ट्रीय महिला आयोग में सोमवार को सुनवाई के दौरान संजय दत्त ने बताया कि उन्हें गाने के आपत्तिजनक शब्दों की जानकारी नहीं थी। गाना दूसरे भाषा में था।

संजय दत्त-नोरा फतेही की फिल्म ‘केडी’ का गाना ‘सरके चुनर’ (Sarke Chunar Song) रिलीज होने के बाद अपने बोल्ड दृश्यों और बोल के कारण काफी विवादों में आ गया था। भारी विरोध के बाद गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया था। मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने अभिनेता संजय दत्त को समन जारी किया था। इस पर आज यानी सोमवार को सुनवाई हुई। इसमें शामिल होने के लिए अभिनेता संजय दत्त दिल्ली के जसोला स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग में पहुंचे। यहां पर उन्होंने माफी मांगी।

सुनवाई के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग के दफ्तर से बाहर निकलने पर एक्टर संजय दत्त से पत्रकारों ने सवाल किया कि आपको समन जारी किया गया था। क्या गाना करने से पहले आपको पता था कि इसके लिरिक्स ऐसे हैं? पत्रकारों के सवाल पर अभिनेता ने कोई जवाब नहीं दिया। वे सीधे जाकर अपनी कार में बैठ गए।

आदिवासी बच्चों को पढ़ाने की पेशकश
इस दौरान अभिनेता संजय दत्त की पैरवी कर रहे उनके वकील हेमंत शाह ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संजय दत्त आज राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए और महिलाओं तथा आयोग के प्रति अपने असीम सम्मान के चलते उन्होंने कहा कि उन्हें उन शब्दों की जानकारी नहीं थी, लेकिन फिर भी बिना किसी शर्त के, उन्होंने माफी मांगी है और साथ ही स्वेच्छा से आदिवासी समुदाय के 50 बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने की पेशकश भी की है। आगे उन्होंने बताया कि उन्होंने कहा कि जब इसे रिकॉर्ड किया गया था, तब यह किसी दूसरी भाषा में रिकॉर्ड किया गया था।

दूसरे भाषा में हुआ था रिकॉर्ड
बता दें कि नोरा फतेही और अभिनेता संजय दत्त अभिनीत फिल्म केडी के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ में फूहड़पन और अश्लीलता पर भारी बवाल हुआ था। इसको लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने समन जारी किया था। इसके बाद संजय दत्त आज राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए। पेशी में उन्होंने आयोग को बताया कि उन्हें इस गाने के आपत्तिजनक शब्दों की जानकारी नहीं थी। गाना दूसरे भाषा में रिकॉर्ड किया गया था।

विवादों में आने वाला यह गाना साउथ फिल्म केडी द डेविल का है। फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में किच्चा सुदीप, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।

Next Post

वन स्टॉप सेंटर में आश्रय प्राप्त 3 बालिकाएं गायब 

Tue Apr 28 , 2026
सतना : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित, शहर के धवारी क्षेत्र में स्थित वन स्टॉप सेंटर में आश्रय प्राप्त 3 बालिकाएं रविवार-सोमवार कर दरमियानी रात अचानक गायब हो गईं. सोमवार की सुबह घटना की जानकारी सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में […]

You May Like