स्मार्ट मीटर से आ रहे ज्यादा बिजली बिल का विरोध दिया धरना 

मुलताई। नगर के ताप्ती वार्ड में स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं के बिजली बिल ज्यादा आने के विरोध में ताप्ती वार्ड पार्षद निर्मला बेले के साथ महिलाओ ने गुरुवार को बिजली कंपनी के कार्यालय पहुंचकर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओ ने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने और उपभोक्ता की अनुमति के बिना नए मीटर नहीं लगाने की बात रखी। पार्षद निर्मला उबनारे सहित महिलाओं का कहना है उनके घरों में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल दोगुने से भी अधिक आ रहे हैं। इससे आम परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि कई घरों में उपभोक्ताओं की सहमति के बिना ही पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं, जिससे लोगों में नाराजगी है।धरने की सूचना मिलने पर बिजली कंपनी के सहायक यंत्री सुमित सोनी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रही महिलाओं से चर्चा कर बताया की स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने की कोई तकनीकी समस्या नहीं है, यदि किसी उपभोक्ता को बिल संबंधी शिकायत है, तो उसकी अलग से जांच कराई जाएगी। जांच में कोई त्रुटि पाए जाने पर नियमानुसार उसका समाधान किया जाएगा।

महिलाओं ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक वे अपनी मांगों पर कायम रहेंगी। जिन घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, वहां पुराने मीटर फिर से लगाए जाएं और भविष्य में किसी भी उपभोक्ता की अनुमति के बिना स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं।

Next Post

ट्रंप ही ईरान युद्ध से जुड़े सभी निर्णय ले रहे हैं : नेतन्याहू

Fri Jul 31 , 2026
वाशिंगटन, (वार्ता) इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान युद्ध से जुड़े सभी निर्णय अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही ले रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में व्हाइट हाउस में हुई बैठक के बाद ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान फिर से शुरू करने के […]

You May Like