श्रीरामजानकी विवाह पंचमी उत्सव पर गूंजे जयकारे

नरसिंहगढ़। नगर के प्राचीन मंदिर श्री जमात में मंगलवार को भगवान श्रीराम एवं माता जानकी के विवाह पंचमी उत्सव के साथ ही अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर श्रीराम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण का भव्य आयोजन किया गया.

भगवान का अभिषेक, विशेष श्रृंगार, नई पोशाक धारण कराना एवं प्रसाद वितरण किया गया. मंदिर परिसर जयकारों, भजनों से गूंजता रहा. मंदिर के महंत दीपेंद्र दास ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण पूर्ण होने का सौभाग्य हर सनातनी के लिए गर्व का विषय है.

उन्होंने बताया कि श्रीरामजानकी विवाह पंचमी त्रेतायुग की उस दिव्य लीला का स्मरण कराती है, जब प्रभु श्रीराम और माता सीता का पवित्र विवाह जनकपुरी में संपन्न हुआ था. यह केवल एक विवाह नहीं बल्कि धर्म और आदर्शों के संगम का प्रतीक माना गया है.

 

Next Post

दूर-दराज से आये आमजन की समस्याओं को सुना जनसुनवाई में

Wed Nov 26 , 2025
राजगढ़। हर बार की तरह इस बार भी मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जन सुनवाई का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न समस्याओं के 85 आवेदन आये. इनका मौके पर ही आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए निराकरण किया गया. जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी भोपाल विकास प्राधिकरण भोपाल व प्रभारी कलेक्टर […]

You May Like