
सीधी। जिले के अमिलिया थानांतर्गत खड़बड़ा के समीपस्थ ट्रैक्टर ने स्प्लेंडर बाइक को टक्कर मारी जिससे एक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमिलिया से जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया । जानकारी के अनुसार घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दिए। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमिलिया में घायलों को पहुंचाया । गंभीर स्थिति के चलते घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया वहीं ट्रैक्टर को जप्त कर अमिलिया थाने में खड़ा किया गया है। बताया गया है कि सर्वेश कोल पिता लक्ष्मण कोल उम्र 22 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल प्रवीण साकेत और अर्जुन कोल दोनों निवासी हटवा खास के हैं। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मृतक सर्वेश कोल का पीएम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
