14.68 एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

ड्रग्स और मोबाइल व बाइक सहित दो लाख का माल जब्त

इंदौर. शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. जिसके तहत 14.68 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक बाइक और एक मोबाइल सहित करीब 2 लाख का माल जब्त किया है. क्राईम ब्रांच की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है.

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि इंदौर शहर में नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही है. इसी आधार पर पुलिस ने प्रथम वाहिनी पेट्रोल पंप के पास सुलभ कॉम्प्लेक्स के सामने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका. पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ में पता चला कि 48 वर्षीय मोहम्मद लियाकत निवासी खजराना हैं. जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 14.68 ग्राम ड्रग्स बरामद हुई. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह राजवाड़े पर जूते-चप्पल की दुकान चलाता है और खुद भी नशे का आदी है. अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए वह सस्ते दामों पर ड्रग्स खरीदकर नशे के आदि अन्य लोगों को महंगे दामों पर बेचता था. क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर लिया है. पुलिस अब ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क और अन्य तस्करों के बारे में पूछताछ कर रही है. दंडोतिया ने बताया कि मामले में जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी संभव है. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इंदौर पुलिस लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि अगर उन्हें नशे के कारोबार से जुड़ी कोई जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें.

Next Post

आदिवासी लोक संस्कृति का प्रमुख पर्व भगोरिया का कुक्षी में खूब जमा रंग ,भाजपा-कांग्रेस ने निकाली गैर

Tue Mar 11 , 2025
  कुक्षी।आदिवासी लोक संस्कृति के प्रमुख पर्व भगोरिया हाट का रंग आज मंगलवार को यहां खूब जमा,आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के आदिवासी युवक युवतियां पारम्परिक वेशभूषा में ढोल मांदल के साथ भगोरिया में सम्मिलित होने के लिए सज धज कर यहां पहुँचे.महिलाएं, बच्चे एवं युवक-युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे जंहा पर […]

You May Like

मनोरंजन