रिश्वत लेते नगरपालिका का एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार

शहडोल। लोकायुक्त रीवा की टीम ने धनपुरी नगरपालिका में एक बड़ी कार्रवाई के तहत सहायक उप निरीक्षक राजस्व (एएसआई) इंद्र बहादुर सिंह उर्फ आईबी सिंह को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 2 निवासी योगेंद्र वर्मा से भवन निर्माण की स्वीकृति के नाम पर 10 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। लंबे मोलभाव के बाद यह रकम 5 हजार तय हुई। योगेंद्र वर्मा ने पहली किस्त 2 हजार पहले ही दे दी थी, जबकि दूसरी किस्त 3 हजार देते समय लोकायुक्त टीम ने ट्रैप किया। लोकायुक्त की 15 सदस्यीय टीम ने धनपुरी नगर पालिका परिसर में दबिश दी और मौके से रिश्वत की रकम बरामद की। बताया जा रहा है कि एएसआई के साथ नगर पालिका का स्थाई कर्मचारी रज्जन चौधरी भी इस घूसखोरी में शामिल था। लोकायुक्त की टीम ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका में हड़कंप मच गया और कई कर्मचारी कार्यालय से गायब हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि धनपुरी नगर पालिका में रिश्वतखोरी और मनमानी लंबे समय से जारी है। यह कार्रवाई ऐसे तंत्र पर करारा प्रहार मानी जा रही है।

Next Post

बंगलादेश की महिला टीम ने दिया दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों का लक्ष्य

Mon Oct 13 , 2025
विशाखापत्तनम 13 अक्टूबर (वार्ता) शर्मीन अख्तर (50), शोरना अख्तर (नाबाद 51) और कप्तान निगार सुल्ताना (32) रनों की पारियों के दम पर बंगलादेश ने सोमवार को विश्वकप मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 233 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां टॉस जीतकर बंगलादेश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला […]

You May Like