डकैती की साजिश रचते 3 गिरफ्तार, ट्रकों से चुराया हुआ 210 लीटर डीजल, स्कार्पियो जप्त

जबलपुर। नागपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रकों को निशाना बनाने वाले डीजल चोर और लुटेरे गिरोह का बरगी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मनकेड़ी के एक पुराने खंडहर में दबिश देकर डकैती की योजना बना रहे तीन शातिर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरोह के दो सदस्य मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल होने वाली एक काले रंग की स्कार्पियो क्रमांक 25 बी एच 1410 एन, ट्रकों से चुराया हुआ 210 लीटर डीजल, लोहे की सब्बल, स्टील के पाइप और पेचकस-पाना जप्त किया गया हैं। पकड़े गए आरोपियों में रजा अली उर्फ राजा (27), मोहम्मद साहिल (23), साहिल मंसूरी (18) सभी निवासी रजा चौक, हनुमानताल शामिल हैं। फरार आरोपियों में स्कार्पियो मालिक रिजवान उर्फ छोटा पठान समेत शेरू खान शामिल हैं।

Next Post

20 लाख का लोन दिलाने के नाम पर ऐंठ लिए 1 लाख, मकान की रजिस्ट्री भी हड़पी

Sat Nov 7 , 2026
बलपुर। बैंक लोन दिलाने के नाम पर ठग ने युवक को 20 लाख का लोन पास कराने का झांसा देकर न सिर्फ 1 लाख नगद ऐंठ लिए, बल्कि उसके पिता के मकान की असली रजिस्ट्री भी हड़प ली। लोन न मिलने पर जब पीड़ित ने अपने पैसे और दस्तावेज वापस […]

You May Like