
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिवशेखर शुक्ला को गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। जारी आदेश के अनुसार शुक्ला (1994 बैच), जो वर्तमान में अपर मुख्य सचिव संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, आयुक्त सह-संचालक, स्वराज संस्थान एवं न्यासी सचिव भारत भवन के पद पर कार्यरत हैं, वे अपने वर्तमान कार्यों के साथ गृह विभाग का दायित्व भी संभालेंगे।
उल्लेखनीय है कि शुक्ला मध्यप्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के प्रबंध संचालक सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देख रहे हैं। उनके पास अब गृह विभाग का अहम दायित्व भी होगा।
