शहर के 13 प्रमुख पार्कों को दिया ठेके पर

ग्वालियर। शहर के 13 प्रमुख एवं बड़े पार्कों के रखरखाव एवं हरियाली के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा निजी संस्था को ठेके पर दिया गया है। नगर निगम के पार्क विभाग द्वारा शहर के नागरिकों को हरियाली युक्त वातावरण एवं विकसित पार्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर के लगभग 100 से अधिक पार्कों का संचालन एवं संधारण किया जा रहा है, इसके साथ ही शहर के प्रमुख 13 पार्कों में बेहतर हरियाली एवं विकसित सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निजी संस्था को संधारण एवं विकास के लिए दिया गया है। वर्तमान में पार्क विभाग नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर के मुख्य पार्को जैसे आनंद नगर बड़ा पार्क,कटी घाटी पार्क, गिर्राज पार्क आनंद नगर, नवीन पार्क कांच मिल ,मनोरंजन पार्क, न्यू तिकोनिया पार्क काँचमिल, नेहरू पार्क कम्पू, लेडीज़ पार्क छत्री मंडी, डी डी नगर अटल पार्क, लालटिपरा पार्क, फूलबाग गांधी पार्क,अम्बेडकर पार्क एवं जलविहार पार्क कुल 13 पार्को के उद्यनिकी रखरखाव एवं संधारण कार्य किये जाएंगे। जिनमे से 10 पार्कों में एजेंसी द्वारा कार्य प्रारंभ भी कर दिया गया है। शेष फूलबाग गांधी पार्क,अम्बेडकर पार्क एवं जलविहार पार्क का कार्यादेश शीघ्र जारी किया जाएगा। उद्यनिकी रखरखाव एवं संधारण कार्य के अंतर्गत ठेकेदार द्वारा पार्को में नियमित देखभाल, साफ सफाई, मौसमी पोधो का रोपण इत्यादि कार्य कराया जावेगा।

Next Post

रायरू के समीप हादसे में 14 वर्षीय बालक की मौत

Sun Sep 14 , 2025
ग्वालियर। एक 14 वर्षीय बालक चित्रांश पुत्र जगदीश सखवार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने माता-पिता के साथ बाइक से ग्वालियर की ओर से लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक रायरू और बानमोर के बीच पहुंची, एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे […]

You May Like