पुलिस की बर्बरता: इंजीनियरिंग छात्र उदित की मौत पर दो पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज

भोपाल।राजधानी में पुलिसकर्मियों की बरबरता के शिकार हुए 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र उदित गायकी की मौत के बाद शनिवार को एफआईआर दर्ज की गई. उदित पर क्ररता से डंडे बरसाने वाले पिपलानी थाने के दो पुलिसकर्मी संतोष बामनिया और सौरभ आर्य पर हत्या का केस दर्ज किया गया है. केस दर्ज होने के बाद से दोनों ही आरोपी पुलिसकर्मी फरार चल रहे हैं. उदित की पीएम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि पेट में डंडे मारने के कारण उसकी मौत हुई थी.

जानकारी के अनुसार फरार आरोपी पुलिसकर्मियों की तलाश के लिए पुलिस विभाग ने 3 थानों की पुलिस को जिम्मेदारी दी गई है. दोनों पर केस दर्ज करने से पहले उन्हें निलंबित कर दिया गया था. उदित की मौत के मामले में सीसीटीवी फुटेज को मुख्य साक्ष्य के तौर पर रखा गया है. कोर्ट में फुटेज को पेश किया जाएगा. इसके साथ ही मौके पर मौजूद आरोपी पुलिसकर्मियों की करतूत को देखने वाले उदित के दोस्त भी घटना की गवाही दे सकते हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.

भोपाल के बैंक कॉलोनी बाग दिलकुशा निवासी मृतक उदित गायकी के घर पर दुख व्यक्त करने के लिए समाज और संस्थाओं के लोग पहुंच रहे हैं. देर शाम को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित नेताओं ने पहुंचकर संवेदनाएं व्यक्त की. मृतक के पिता एमपीईबी में असिस्टेंट इंजीनियर हैं. उनकी मां संगीता एक शासकीय स्कूल में टीचर हैं. डीएसपी केतन अडलक के साथ उदित की बड़ी बहन की शादी हुई है. उदित से बड़ी उसकी एक और बहन के साथ वह अपने परिवार में इकलौता पुत्र था. उदित के साथ हुई घटना की निंदा समाज का हर व्यक्ति कर रहा है. घटना की रात उदित पर डंडे बरसाने वाले आरोपी पुलिसकर्मियों की करतूत भी सामने आ चुकी है. उदित के कपडे उतरावा कर पुलिसकर्मियों ने डंडे बरसाए थे. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. गायकी समाज ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की थी.

Next Post

रामभद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो हटाएं मेटा, गूगल : उच्च न्यायालय

Sat Oct 11 , 2025
लखनऊ 11 अक्टूबर (वार्ता) इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ एक यू ट्यूब चैनल और अन्य इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्मों पर चलने वाले कथित आपत्तिजनक वीडियो को 48 घंटे में हटाने का आदेश दिया है। कोर्ट […]

You May Like

मनोरंजन