चलते ट्रक में भड़की आग, क्लीनर झुलसा

सतना: जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत कठवरिया घाटी में गुरुवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब चलते हुए ट्रक में अचानक आग भड़क गई। जिसके चलते ट्रक का क्लीनर झुलस गया। आलू से भरा ट्रक कानपुर से महाराष्ट्र जा रहा था। ट्रक के इंजन में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई गई।

बरौंधा थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम लगभग साढ़े 4 बजे ट्रक क्रमांक यूपी 90-BT-3447 जैसे ही कठवरिया घाटी की चढ़ाई पर पहुंचा, उसके इंजन से आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ड्राइवर के केबिन तक फैल गई।

ट्रक में चालक, क्लीनर सहित तीन लोग सवार थे, जिन्होंने कूदकर जान बचाई। वहीं क्लीनर ने हिम्मत जुटाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन इस कोशिश में क्लीनर झुलस गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला और उत्तर प्रदेश के नरैनी स्थित अस्पताल पहुंचाया। वहीं, सूचना मिलने पर मझगवां से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

Next Post

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आँखों की गुस्ताखियां’ का टीज़र रिलीज

Fri Jun 6 , 2025
मुंबई, (वार्ता) विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की आने वाली फिल्म ‘आँखों की गुस्ताखियां’ का टीज़र रिलीज हो गया है। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आँखों की गुस्ताखियां’ के टीज़र में दिखाया गया है कि कैसे दो लोग अचानक मिलते हैं और उनकी कहानी शुरू हो जाती है। […]

You May Like