अज्ञात कारणों से गजरी बांध में कूदी 49 वर्षीय महिला 

 

सीधी। जिले के थाना मझौली क्षेत्र के गजरी बांध में एक 49 वर्षीय महिला अज्ञात कारणों से बांध में कूद गई है।पुलिस सहायता की आवश्यकता है की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनांक 30 जुलाई 2025 को प्रातः 10:33 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना मझौली क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक अनूप सिंह एवं पायलेट राजा राम ने मौके पर पहुंचकर बताया कि 49 वर्षीय महिला ममता सिंह गोंड़ पति तिलकराज सिंह निवासी गजरी दमदारी टोला थाना मझौली जिला सीधी अज्ञात कारणों से गजरी बांध में कूद गई है ।डायल-112/100 जवानों ने तत्काल पीड़ित महिला को बांध से निकलवाकर एफ़आरव्ही वाहन से शासकीय अस्पताल मझौली में भर्ती कराया। जहां घायल महिला का उपचार किया जा रहा है।

Next Post

चम्बल नदी में जल स्तर खतरे के निशान से नौ मीटर ऊपर हुआ

Wed Jul 30 , 2025
धौलपुर, 30 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के धौलपुर में चम्बल नदी खतरे के निशान से करीब नौ मीटर ऊपर बहने से बाढ़ की आशंका उत्पन्न हो गयी है। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कोटा बैराज से छोड़े गये पानी और भराव क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण नदी […]

You May Like