कार छोडक़र ई रिक्शा से घूमे कमिश्नर कलेक्टर, और नगर निगम आयुक्त 

उज्जैन। वैसे तो इंदौर में नो कार डे मनाया गया,और ईंधन बचाने का संकल्प लिया गया इधर महाकाल के नगरी उज्जैन में अफसरों ने एक नया उदाहरण पेश की करते हुए कार छोडक़र ई रिक्शा से घूमे, सिंहस्थ 2028 की तैयारी का ना सिर्फ जायजा लिया बल्कि निर्माण कार्य विकास कार्य भी देखें और उन्हें जल्द पूरा करने की हिदायत दी। सिंहस्थ महापर्व-2028 की तैयारियों के तहत शहर के प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण कार्यों को लेकर संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर प्रगति और प्रस्तावित कार्यों की स्थिति देखी। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित निगम के अधिकारी और इंजीनियर मौजूद रहे।

अधिकारियों ने गदा पुलिया चौराहा से अंबर कॉलोनी होते हुए हरिफाटक ब्रिज चौराहा तक मार्ग चौड़ीकरण की स्थिति देखी। इसके बाद कहारवाड़ी मार्ग, हरसिद्धि की पाल से रामघाट, बक्शी बाजार से गुदरी चौराहा तथा 24 खंबा माता मंदिर से हरसिद्धि की पाल तक प्रस्तावित चौड़ीकरण कार्यों की जानकारी ली गई। खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाने के सामने से गौतम मार्ग, नयापुरा होते हुए पीपलीनाका मुख्य मार्ग तक होने वाले चौड़ीकरण की भी स्थिति देखी गई।

सिंहस्थ की तैयारियों को देखते हुए अधिकारियों ने चौड़ीकरण कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया। निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए चरणबद्ध तरीके से काम करने तथा विद्युत पोल, पेयजल और सीवर लाइन से जुड़े कार्यों में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने की बात कही गई। स्थानीय रहवासियों से भी क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली गई।

ई-रिक्शा से महाकाल चौराहे से खजूर वाली मस्जिद तक पहुंचे

मार्ग की वास्तविक स्थिति और यातायात व्यवस्था को करीब से देखने के लिए संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने महाकाल चौराहे से खजूर वाली मस्जिद तक ई-रिक्शा से यात्रा की। संभागायुक्त ने ई-रिक्शा चालक के साथ बैठकर मार्ग की स्थिति देखी और गंतव्य पर पहुंचने के बाद किराया भी अदा किया। इसके बाद अधिकारियों ने खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा होते हुए पिपलीनाका तक पैदल भ्रमण कर मार्ग की चौड़ाई, यातायात और अधोसंरचना से जुड़े पहलुओं की जानकारी ली।

Next Post

आत्महत्या: दहेज प्रताडऩा में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Tue Sep 22 , 2026
उज्जैन। दहेज प्रताडऩा के चलते शादी के 9 माह बाद नवविवाहित ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया था। पुलिस ने जांच के बाद मामले में पति और ससुर को गिरफ्तार कर सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेजा गया है। महिदपुररोड टीआई रामसिंह भाबोर ने […]

You May Like