लसूड़िया पुलिस ने 11 लाख के 50 से ज्यादा गुम मोबाइल लौटाए

इंदौर: लसूड़िया पुलिस ने साइबर सेल की मदद से 50 से ज्यादा गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए हैं. बरामद मोबाइल की कीमत 11 लाख रुपए से अधिक है. मोबाइल तलाशने के लिए पुलिस टीम ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ दूसरे राज्यों में भी प्रयास किए. बुधवार को लसूडिया थाने में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे.
पुलिस ने जो मोबाइल जब्त किए उनमें सैमसंग, वीवो, ओप्पो सहित विभिन्न कंपनियों के मोबाइल तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाशे. पुलिस ने लोगों से मोबाइल गुम होने पर नजदीकी थाने में शिकायत करने और सीईआईआर पोर्टल पर भी जानकारी दर्ज कराने की अपील की है. डीसीपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से गुम मोबाइल फोन तलाशकर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए हैं. मोबाइल गुम होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें और आईएमईआई नंबर सहित जरूरी जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि उनकी तलाश की जा सके.

Next Post

झारखंड हॉकी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि, एक साथ आठ खिलाड़ियों को इंडिया कैंप में मिला आमंत्रण

Thu Oct 22 , 2026
रांची, (वार्ता) झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों के लिए 21 अक्टूबर का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। हॉकी इंडिया द्वारा घोषित विभिन्न राष्ट्रीय कोचिंग कैंपों के लिए झारखंड के एक साथ आठ खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें सीनियर महिला इंडिया कैंप के लिए पांच, सब-जूनियर महिला कैंप […]

You May Like