
भोपाल।राजधानी के गाँधी नगर क्षेत्र में एयरपोर्ट रोड पर कार के बोनट पर तलवार से केक काटने और वीडियो वाइरल करने वाले आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के मुताबिक दोनों की पहचान अरशान खान(19) और अयान खान(19) है, रात 11 बजे केक काटने के पीछे का कारण आरोपियों ने बताया दोनों के नाम मिला के 11 अक्षर होते है इसलिए केक 11 बजे काटा
थाना प्रभारी सुरेश फरकले के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से तलवार बरामद हुई है। इनमें एक प्लास्टिक की नकली तलवार है। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया- जन्मदिन पर दोस्त उन्हें बुलाकर ले गए थे। दोनों भाई कॉलेज में फस्र्ट ईयर के स्टूडेंट्स बताए जा रहे हैं। दोनों के पांच साथियों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। इन सभी की तलाश की जा रही है। जांच में पता चला है कि तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी ने इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया था। यह अकाउंट किसका है, पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। वीडियो में चार से पांच कार दिखाई दे रही हैं। यह कार किसकी हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
