अनेक स्थानों से हटाए गए अवैध कब्जे

जबलपुर: नगर निगम द्वारा जिला एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन में अतिक्रमण शाखा द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन कार्रवाई की जा रही है। अपर आयुक्त अरविंद शाह और अतिक्रमण प्रभारी मनीष तड़से ने बताया कि शुक्रवार को रांझी में दर्शन तिराहा में बप्पा स्वीट्स के सामने अतिक्रमण को अलग किया गया, एस.बी.आई. चौक से ठेले टपरे को अलग किया गया, मदन महल चौक के सामने, सिविक सेंटर, कटंगा से एक सड़क पर अवैध पार्किंग में कार को जब्त किया गया।

साथ ही छोटी लाइन फाटक चौराहे ओर वहां रामपुर चौक तक लगातार कार्यवाही की जा रही है। कार्रवाई के दौरान सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया, एकता रघुवंशी, सहायक परिवहन एवं यातायात प्रबंधन अधिकारी दीपेंद्र सिंह रावत, दल प्रभारी एवं कर्मचारीगण लक्षण कोरी, नदीम खान, जोसफ प्रवीण, अंकित पारस, वीरेंद्र मिश्रा, कुलदीप त्रिपाठी, दुर्गा राव, अभिषेक समुद्रे, ब्रज किशोर तिवारी एवं अन्य संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा।

Next Post

नेचुरल स्टार नानी की ‘द पैराडाइज़’ 21, अगस्त 2026 का होगी रिलीज

Sat Feb 14 , 2026
मुंबई, (वार्ता) नेचुरल स्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज़’ 21, अगस्त 2026 का रिलीज होगी। निर्देशक श्रीकांत ओडेला में निर्देशन बन रही फिल्म ‘द पैराडाइज़’ में लीड रोल में नजर आएंगे। इसी बढ़ते उत्साह के बीच मेकर्स ने अब फिल्म को लेकर बड़ा ऐलान किया है।मेकर्स ने ‘द पैराडाइज़’ की […]

You May Like