भोपाल में तीन स्थानों पर प्रस्तुति देगा पुलिस बैंड

विशेष संवाददाता भोपाल। मध्यप्रदेश सातवीं वाहिनी पुलिस बैंड द्वारा 28 से 30 अक्टूबर तक भोपाल के तीन प्रमुख स्थानों पर देशभक्ति एवं अन्य गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। ये कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक बोट क्लब, शौर्य स्मारक और जहांगीराबाद स्थित पुलिस पेट्रोल पंप पर आयोजित होंगे।

सातवीं वाहिनी के कमांडेंट हितेश चौधरी ने बताया कि पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों सहित अन्य संगीत प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इन कार्यक्रमों में सभी नागरिकों का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

उल्लेखनीय है कि पुलिस स्मृति दिवस एवं झंडा दिवस 21 अक्टूबर से राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर तक दस दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस बैंड की ये प्रस्तुतियां होंगी।

 

Next Post

श्री विद्योदय तीर्थ में शरद पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Wed Oct 28 , 2026
विशेष संवाददाता भोपाल। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर भोपाल स्थित श्री विद्योदय तीर्थ में श्रद्धा और भक्ति का विशेष आयोजन हुआ। इस अवसर पर आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य समयसागर जी महाराज का जन्मोत्सव धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन में भोपाल सहित आसपास के […]

You May Like