जमीनी विवाद में बुजुर्ग के घर लगाई आग

छतरपुर। नगर के अंतर्गत ग्राम बछौन में जमीनी विवाद ने उग्र रूप ले लिया। चंदला थाना क्षेत्र के निवासी रामस्वरूप ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित के अनुसार, जमीन को लेकर चल रहे विवाद के कारण कुछ लोगों ने उनके घर पर पथराव किया, गाली-गलौज की और बाद में आग लगा दी। घटना से घर में काफी नुकसान हुआ। रामस्वरूप का आरोप है कि नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

न्याय की मांग को लेकर उन्होंने 19 फरवरी दोपहर करीब 2 बजे एसपी ऑफिस पहुंचकर आवेदन सौंपा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से जांच की बात कही जा रही है।

Next Post

शहर में धमाचौकड़ी मचा रहे आवारा गौवंश

Thu Feb 19 , 2026
रीवा। ग्रामीण क्षेत्रो में जहा आवारा गौवंश किसानो की फसलो को चौपट कर रहे है. वही शहर के अंदर आवारा गौवंश धमाचौकड़ी मचा रहे है. शहर की गलियों से लेकर मुख्य मार्गो में घूमते हुए देखे जा सकते है. शहर के सबसे व्यस्त शिल्पी प्लाजा में भी आवारा गौवंश घूमते […]

You May Like