
निवास चौकी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत की कार्रवाई
नवभारत न्यूज
सिंगरौली 17 जनवरी। गांजा की बिक्री करते हुए निवास चौकी पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। उसके कब्जे से पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिरों ने सूचना दिया कि महुआगांव निवासी पुष्पराज जायसवाल डेढ़ किलो गांजा बिक्री करने के लिए रखा है। सूचना की तस्दीक करने पुलिस ने दबिश दिया। जहां आरोपी पुष्पराज जायसवाल पिता घनश्यामदास जायसवाल निवासी महुआगांव को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से डेढ़ किलो गांजा पुलिस ने बरामद किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई किया है
