सीधी को 112 करोड़ की सौगात, 84 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

सीधी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी में 112.86 करोड़ रुपये की लागत से 84 विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 63 कार्यों का शिलान्यास और 21 का लोकार्पण शामिल है। ग्रामीण सड़कों, शहरी विकास, शिक्षा, जल आपूर्ति, डिजिटल लाइब्रेरी, बस स्टैंड, बाजार, छात्रावास, वृद्धा आश्रम, वर्कशॉप, और स्वरोजगार भवन जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त भी जारी की। यह पहल सीधी क्षेत्र के समग्र विकास को गति देगी। समारोह में कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक, विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा, पूर्व विधायक चुरहट शरदेन्दु तिवारी, जिला भाजपा अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश पाण्डेय, के.के. पाण्डेय, सुभाष सिंह, इन्द्रशरण सिंह तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और हजारो आमजन उपस्थित रहें।

Next Post

पाकिस्तान सीमा पर तनाव कम करने के लिए परस्पर विश्वास बढ़ाने के उपाय जारी रहेंगे: सेना

Thu May 15 , 2025
नयी दिल्ली 15 मई (वार्ता) भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने सीमा पर तनाव कम करने के लिए परस्पर विश्वास के उपाय जारी रखने का निर्णय लिया है। सेना ने गुरुवार देर शाम बताया कि दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच 10 मई को बनी सहमति और समझ […]

You May Like