पाकिस्तान सीमा पर तनाव कम करने के लिए परस्पर विश्वास बढ़ाने के उपाय जारी रहेंगे: सेना

नयी दिल्ली 15 मई (वार्ता) भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने सीमा पर तनाव कम करने के लिए परस्पर विश्वास के उपाय जारी रखने का निर्णय लिया है।

सेना ने गुरुवार देर शाम बताया कि दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच 10 मई को बनी सहमति और समझ को आगे बढ़ाने के लिए सीमा पर परस्पर विश्वास बढ़ाने के उपाय जारी रखने का निर्णय लिया गया है। सेना ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि आज का यह निर्णय दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों की बातचीत के दौरान लिया गया या नहीं।

इस बीच मीडिया रिपोर्टों में पाकिस्तान के हवाले से कहा जा रहा है कि दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच आज बातचीत में सैन्य कार्रवाई आगामी रविवार तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान 10 मई को सैन्य कार्रवाई स्थगित करने पर सहमत हुए थे। इसके बाद दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों की सोमवार को हुई बातचीत में सैन्य कार्रवाई स्थगित रखने तथा सीमाओं और अग्रिम मोर्चों पर सैनिकों की संख्या में कमी करने पर सहमति व्यक्त की गई थी ।

 

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर BJP ने निकाली तिरंगा यात्रा 

Thu May 15 , 2025
भोपाल। आज शाम भाजपा की रोशनपुरा चौराहे से शुरू हुई तिरंगा यात्रा एमवीएम चौराहा पर समाप्त हुई, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह समेत हजारों नागरिकों ने भाग लिया। सभी समाजों के धर्मगुरू, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के सदस्य […]

You May Like